BIG NEWS : भूकंप के तेज झटके किए गये महसूस, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग 

भूकंप के तेज झटके एकबार फिर महसूस किए गये हैं। शुक्रवार दोपहर आए तेज भूकंप ने पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण बंगाल के कई इलाकों को हिला दिया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई

BIG NEWS : भूकंप के तेज झटके किए गये महसूस, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग 

NEWS DESK : भूकंप के तेज झटके एकबार फिर महसूस किए गये हैं। शुक्रवार दोपहर आए तेज भूकंप ने पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण बंगाल के कई इलाकों को हिला दिया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 दर्ज की गई, जबकि USGS ने इसे 5.3 मापा है। झटके महसूस होते ही लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के तेज झटके किए गये महसूस

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के खुलना जिले में था। झटकों का असर कोलकाता और आसपास के जिलों में भी देखा गया। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

क्यों आता है भूकंप?

विशेषज्ञों के अनुसार, पृथ्वी के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेट्स लगातार गतिशील रहती हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती या एक-दूसरे के नीचे खिसकती हैं, तो फॉल्ट लाइन बनती है। लंबे समय तक दबाव जमा होने के बाद जब प्लेटें अचानक टूटती या खिसकती हैं, तो ऊर्जा तरंगों के रूप में बाहर निकलती है। यही कंपन धरती को हिलाता है, जिसे भूकंप कहा जाता है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।